देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी ने आदेश जारी किया है।
सचिव अरविंद सिंह ह्याँकी द्वारा जारी किए गए आदेश में शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष 2022 में रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
उपर्युक्त सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें