उत्तराखंड

Proud : उत्तराखंड के बल्लेबाज व विकेट कीपर ऋषभ पंत को सीएम धामी ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में किया सम्मानित, पढ़ें,,,

देहरादून। उत्तराखंड के सबसे सफल क्रिकेटरों में शुमार टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में मुलाकात की। सीएम धामी ने 1 दिन पहले बुधवार को ऋषभ पंत को देहरादून का ब्रांड एंबेसडर बनाने का एलान किया था।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऋषभ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऋषभ पंत की ओर से जिस तरह से बेहद सामान्य परिस्थितियों में अपने संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को पूरा किया गया, उससे सभी को प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

ऋषभ पंत ने दुनिया में एक मुकाम बनाया है। उन्होंने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित करने से राज्य में खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए इस के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर ऋषभ पंत ने सीएम धामी को धन्यवाद दिया। वहीं उत्तराखंड में क्रिकेट समेत सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऋषभ पंत ने अपना सहयोग भी देने का एलान किया। बता दें कि उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने पिछले साल नवंबर में खेल नीति लागू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top