उत्तराखंड

दून में एलटी चयनित शिक्षकों का सीएम आवास घेराव।

दून में एलटी चयनित शिक्षकों का सीएम आवास घेराव

नीरज पाल, देहरादून। राज्य के विभिन्न जनपदों से आए एलटी भर्ती के 1371 चयनित अभ्यर्थियों ने आज देहरादून की सड़कों पर विशाल रैली निकालकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। चयनित अभ्यर्थियों का आरोप है कि अंतिम चयन संस्तुति प्राप्त होने के बावजूद नियुक्ति पत्र वितरण में विलंब किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

चयनितों का कहना है कि एक असफल अभ्यर्थी की गलत रिट याचिका के कारण उन्हें नौकरी से वंचित रखा जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार न्यायालय में प्रभावी पैरवी नहीं कर रही और नियुक्ति पत्र देने में देरी कर रही है। पूर्व में परीक्षा परिणाम पर रोक हटाने के लिए आयोग ने खंडपीठ में स्पेशल अपील दायर की थी, लेकिन अब चयन सूची सरकार के पास होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि वे 16 अप्रैल से शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने पर हैं और कई बार मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक दिवस तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो 5 सितंबर को यह दिन काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

विरोध प्रदर्शन में विभिन्न जनपदों से आए शिक्षक जगदीश रावत, गुरूदेव राणा, पुष्कर बिष्ट, डिप्पल, अजय जोशी, पंकज कार्की, आरती असवाल, बनीता भट्ट, नेहा आर्या, रेखा पुण्डिर, प्रकाश उप्रेती, विमल द्विवेदी, राधा भंडारी, रिद्वी तिवारी, शोभा सहित सैकड़ों चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top