उत्तराखंड

CO उत्तरकाशी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा आज जिलेभर में शांतिपूर्वक और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

CO (पुलिस उपाधीक्षक) जनक सिंह पंवार स्वयं मैदान में उतरे और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहते हुए प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) से जांच की गई और उसके बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। frisking और जांच प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

वहीं, एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखी।

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इन तैयारियों से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में भी भरोसा देखने को मिला। अब तक की जानकारी के अनुसार परीक्षा शांति पूर्ण रही और किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top