उत्तराखंड

दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

  • दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित दून अस्पताल में अव्यवस्थाओं और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल दून अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जबकि इसके लिए बजट निर्धारित है। वार्डों, शौचालयों और परिसर में सफाई व्यवस्था बेहद खराब होने से संक्रमण का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की भारी कमी है, जिसके चलते मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। इमरजेंसी सेवाएं अव्यवस्थित हैं और बेड की कमी के कारण गंभीर मरीजों को समय पर भर्ती नहीं मिल रही। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच सुविधाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

ज्ञापन में नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की कमी, ऑर्थोपेडिक ओपीडी की खराब स्थिति, पर्ची काउंटरों की कम संख्या, ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था की अव्यवस्था, मरीजों के भोजन की घटिया गुणवत्ता और बिजली जाने पर ऑपरेशन टॉर्च की रोशनी में किए जाने जैसे गंभीर मुद्दे भी उठाए गए। साथ ही अस्पताल परिसर में दलालों के सक्रिय होने और मरीजों को निजी लैब व मेडिकल स्टोर की ओर भेजे जाने का आरोप भी लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की। इस दौरान कई मरीजों ने बाहर से दवाइयां लिखे जाने की शिकायत की। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिष्ट को कार्यकर्ताओं ने मरीजों के पर्चे दिखाए, जिस पर उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

विनोद सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ और बाहर से दवाइयां लिखने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता दोबारा अस्पताल पहुंचकर तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन में पार्षद अर्जुन सोनकर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, मुकेश सोनकर, सविता सोनकर, राहुल शर्मा, आशीष गोसाई, संजय मौर्य, तेजेंद्र सिंह रावत, मनीष वर्मा, अर्पण सलाल, सुनील नौटियाल, मोहन रावत, विक्की गोयल, दिनेश गुप्ता, मनीष गर्ग, हिमेश नेगी, रिपु दमन सिंह, गुल मोहम्मद, विजय गुप्ता, अनिल उनियाल और रामबाबू समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top