उत्तराखंड

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

  • राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

देहरादून। राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी प्रस्तावित बड़ी रैली के लिए संभावित स्थान का निरीक्षण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. रावत

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सौरव वत्स के नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने सौरव वत्स के कार्यों पर भरोसा जताते हुए प्रदेश की कमान उन्हें सौंपने की घोषणा की। साथ ही कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

बैठक में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर सलाहकार जसविंदर सिंह जस्सी, उद्योगपति समीर चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा, फरमान प्रॉपर्टी डीलर, कामरान, फरमान सफी, आदिल पाशा, आसिफ और डॉ. शाहबाज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफल

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top