उत्तराखंड

आयु सीमा में छूट को लेकर संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के समक्ष रखी अपनी यह मांग 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में वार्ता के लिए प्रस्तुत हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वान द्वारा बताया की हमारे 1564 पदों पर नर्सिंग भर्ती गतिमान है।

कहा की हमारे कुछ साथी 42 वर्ष की उम्र सीमा पार कर गए हैं उच्च न्यायालय के निर्णय के क्रम में आज सभी आयु सीमा पार कर गए अभ्यर्थियों द्वारा अपना आवेदन पत्र चयन बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

साथ ही चयन बोर्ड से प्रार्थना की गई की ऑनलाइन पोर्टल में फार्म भरने की तारीख एक फरवरी 2023 को खत्म हो रही है जिसके लिए केवल अब दो दिन बचे हैं और हमारे लिए चयन बोर्ड द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरने की अभी तक कोई सूचना और प्रक्रिया नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

जिससे आक्रोशित होकर पूरे प्रदेश से आए नर्सिंग बेरोजगार, चयन बोर्ड में एकत्रित हुए और अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मांग करते हुए कि जल्द से जल्द जिन लोगों की उम्र सीमा पार कर गई है उनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

इस दौरान रवि सिंह रावत, पायल चौहान, एनी स्टीफन, पुष्पा बिष्ट, अर्चना सिंह, भावना पांडे, अंजू महिंद्रा, वरुण शर्मा, चित्रा सिंह, प्रेमा मनकोटी आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top