उत्तराखंड

Dehradun : लघु सिंचाई विभाग की विज्ञप्ति के खिलाफ एनजीओज का धरना-प्रदर्शन।

  • विज्ञापन संसोधन के लिए एनजीओज का धरना-प्रदर्शन, लघु सिंचाई विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
  • उत्तराखंड की संस्थाओं को बाहर रखने के षड्यंत्र का आरोप
  • मुख्यमंत्री से मिलने को मांगा समय

देहरादून। लघु सिंचाई विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में परिवर्तन लाने के लिए एनजीओ संगठन प्रदेश स्वंय सेवी संस्था एसोसियेशन के बैनर तले राज्य भर से आए एनजीओज के सदस्यों ने चीफ इंजीनियर लघु सिंचाई कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर यह विज्ञप्ति नहीं बदली गई तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र बनाया जाएगा, संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भी समय मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत अधिशासी अभियंता संगणना प्रकोष्ठ द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसमें टर्नओवर से लेकर इस तरह के नियम बनाए गए हैं कि उत्तराखंड की संस्थाएं मानक में नहीं आ पा रही है। इसके खिलाफ उत्तराखंड के कोने-कोने से पहुंची संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सोमवार को चीफ इंजीनियर प्रदर्शन करते नारेबाजी की। संगठन ने कहा कि इस विज्ञप्ति को तत्काल उत्तराखंड के एनजीओ के पक्ष में परिवर्तित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने कहा कि अगर विज्ञप्ति में संशोधन नहीं किया गया तो इस आंदोलन को जारी रखा जाएगा, आरोप लगाया कि उत्तराखंड के एनजीओज को बाहर रखने के लिए इस प्रकार के कायदे कानून बनाए गए है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राज्य से बाहर की संस्थाओं को इस कार्य को दिए जाने के लिए इस प्रकार के जन विरोधी नियम बनाए गए है। इस कारनामे से नाराज एनजीओज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि चीफ इंजीनियर कार्यकाल पर धरना लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस मौके पर एनजीओ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार मलासी, संरक्षक कैलाश थलेडी, सचिव अनिल श्रेत्री, रामपाल सिंह बिष्ट, मनोज सिंह, जगत सिंह मर्तोलिया, अंजना, दामिनी, सुनीता, हेमलता, कुसुम,अरविंद उनियाल, शशि सिंह रावत, प्रकाश रमोला, दिनेश राज, संतोष मासीवाल, राकेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, राकेश चन्द्रा, वरुण, वीपी शैली, एम.एम. जोशी, अनिल कगडियाल, रोशन मेहरा, लखबीर सिंह, राज बहादुर सैनी, जगत सिंह, परमानन्द भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top