उत्तराखंड

देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

  • देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

देहरादून। सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश करने वाले देहरादून निवासी सुशील सिंह कैन्तुरा ने अपने निस्वार्थ कार्यों से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आपदा मित्र के रूप में पिछले तीन वर्षों से लगातार सक्रिय सुशील सिंह कैन्तुरा ने आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और जीवन रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सुशील सिंह कैन्तुरा द्वारा देहरादून के ओल्ड बुचड़ी गढ़ी कैंट क्षेत्र में एनसीसी के 270 कैडेट्स सहित विभिन्न स्कूलों के लगभग 5200 बच्चों को मॉक ड्रिल एवं आपदा मित्र की प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आपदा के समय सुरक्षित रहने, प्राथमिक राहत देने और खोज एवं बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

कोरोना काल के दौरान सुशील सिंह कैन्तुरा ने इंसानियत की ऐसी मिसाल कायम की, जिसने कई जिंदगियों को नया जीवन दिया। खून की गंभीर कमी से जूझ रही एक गर्भवती महिला को उन्होंने समय पर ब्लड डोनेट कर उसकी जान बचाई। इसके अलावा देहरादून टोल प्लाजा के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को बचाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब तक वह गरीब परिवारों के मरीजों के लिए 13 बार रक्तदान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

आपदा मित्र के रूप में उनकी निस्वार्थ सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसी कड़ी में 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया है, साथ ही वे दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में भी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री (यूनियन होम मिनिस्टर) से भेंट भी प्रस्तावित है, जो उनके सेवा कार्यों को मिला एक बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

सुशील सिंह कैन्तुरा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि सेवा भाव, अनुशासन और कर्मठता से आम नागरिक भी राष्ट्र सेवा में असाधारण योगदान दे सकता है। उनकी कहानी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top