उत्तराखंड

शर्मनाक : देवभूमि फिर हुई शर्मशार! 16 वर्षीय किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म 

शर्मनाक : देवभूमि फिर हुई शर्मशार, 16 वर्षीय किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आईएसबीटी में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के बाद यह एक और ऐसा मामला है जो समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

आपकों बता दें कि कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर पूरा देश आक्रोश में है, इसी बीच शनिवार को देहरादून स्थित अंतरराज्यीय बस अड्‌डा (आईएसबीटी) परिसर में खड़ी बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। घटना 12 अगस्त मध्य रात्रि की है। पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। चाइल्ड बेलफेयर कमेटी ने उसे बदहवास स्थिति में आइएसबीटी से रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : डॉ. प्रतिमा

पीड़ित किशोरी पंजाब की निवासी है। वह पंजाब से दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद और इसके बाद परिवहन निगम की बस से देहरादून पहुंची थी। कमेटी के सदस्यों ने जब किशोरी की काउंसलिंग की तो घटना का पता चला। किशोरी ने काउंसलिंग में बताया कि बस लाल रंग की थी।

जानकारी में पता चला कि किशोरी के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने आईएसबीटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किशोरी का मेडिकल परीक्षण आज रविवार को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

13 अगस्त की शाम को आईएसबीटी के बाहर हेल्पलाइन टीम ने एक किशोरी को बदहवास हालत में पाया। पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। टीम ने किशोरी को बालिका निकेतन ले जाया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति श्रपलियाल ने इस घटना की पुष्टि की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शेष आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

किशोरी ने बताया कि पंजाब की रहने वाली करीब 16 वर्ष की है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी बहन व जीजा के साथ रहती थी। बहन व जीजा ने 11 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह बस से दिल्ली पहुंची। जहां से दूसरी बस से मुरादाबाद पहुंची और वहां 12 अगस्त की शाम उसे देहरादून जाने वाली बस दिखी तो वह उसमें बैठ गई। रात करीब ढाई बजे देहरादून पहुंचने पर जब बस आईएसबीटी के भीतर गई तो सभी लोग उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day : उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" से सम्मानित

पीड़िता ने बताया कि वह बस में ही बैठी थी। उसके अलावा दो लोग (संभवतः चालक व परिचालक) बस में थे। पीड़िता ने बताया कि कुछ देर में दो और लोग बस में आ गए। उन चारों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चार दिन काउंसलिंग करने के बाद अब पुलिस को सूचना दी है। आईएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित ठीक से कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top