उत्तराखंड

डीजीपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

  • डीजीपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

देहरादून। देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश की शांति, सुरक्षा और जनता की सेवा के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करें। डीजीपी ने कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपने आचरण और सेवा के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने में योगदान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top