उत्तराखंड

ब्रेकिंग : आज होगी धामी कैबिनेट (dhami cabinet) की महत्वपूर्ण बैठक, जोशीमठ सहित इन प्रस्ताव पर लग सकती है, मुहर

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, वही कैबिनेट बैठक में जोशीमठ मामले पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।

इस कैबिनेट बैठक में सरकार प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर पूरा खाका खींच सकती है, इसके अलावा वह आपको देने का क्या मॉडल है, इसको लेकर भी चर्चा संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

कैबिनेट बैठक में यह तय किया जाएगा कि केंद्र सरकार को राहत पैकेज के लिए कितनी राशि भेजी जानी है, इसको लेकर भी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के लिए पीपलकोटी, गौचर और कोटीबाग में जमीन चिह्नित करने पर विचार चल रहा है। कैबिनेट में ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही, जोशीमठ में भू धंसाव से प्रभावित परिवारों के लिए विस्थापन और पुनर्वास की नीति पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

राहत राशि को संशोधित करने के प्रस्ताव पर मंथन जारी है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में इन सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

केंद्र सरकार राहत पैकेज के रूप में एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कुछ और महत्वपूर्ण विषय पर भी कैबिनेट बैठक में लाए जा सकते हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top