उत्तराखंड

उपद्रवी छात्रों पर दून पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार

उपद्रवी छात्रों पर दून पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार

देहरादून (संवाददाता)। प्रेमनगर क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई फायरिंग प्रकरण में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी के दो गुटों से जुड़े सात छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को भारी मुचलके पर पाबंद कर उनकी रिपोर्ट संबंधित यूनिवर्सिटी को भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को ब्वायज पीजी के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी वेद भारद्वाज को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि यूनिवर्सिटी के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के चलते यह घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सात छात्रों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

एसएसपी देहरादून ने साफ कहा कि पढ़ाई की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 85 उपद्रवी छात्रों को पुलिस रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न यूनिवर्सिटियों से निष्कासित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

गिरफ्तार छात्रों में वैभव तिवारी (वाराणसी), उत्तम सैनी (सहारनपुर), मयंक चौहान (बिजनौर), आयुष (अमरोहा), युवराज (सहारनपुर), अर्जुन (देवबंद) और दिव्य (बिजनौर) शामिल हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top