उत्तराखंड

ब्रेकिंग : भारी बारिश के अलर्ट के चलते राजधानी के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित, डीएम ने किया आदेश जारी

देहरादून

उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि लगातार हो रही बारिश से जनजीवन सब अस्त-व्यस्त गया है। बारिश के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई

इसके अलावा राजधानी में भारी बारिश के मद्देनजर समस्त स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने छुट्टी का आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के चलते 10 और 11 जुलाई को देहरादून के जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र से अन्यत तीव्र दौर का रेड अर्लट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनाशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 11 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

जनपद के समस्त शासकीय व गैर शासकीय एवं निजि स्कूलों के साथ सभी आगनवाडी केन्द्र दिनांक 11 जुलाई को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है, कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आगनवाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top