उत्तराखंड

गुड़ न्यूज : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जाॅच (Enteroscopy Test) से मरीज़ की छोटी आंत की बीमारी का उपचार

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जाॅच
    से मरीज़ की छोटी आंत की बीमारी का उपचार
  • उत्तराखण्ड में केवल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जाॅच उपलब्ध
  • एंट्रोस्काॅपी एक विशेष प्रकार की दूरबीन जाॅच है
    छोटी आंत में अति सूक्षम परीक्षण कर छोटी आंत की बीमारियों का पता लगाने में कारगर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पेट रोग विभाग में छोटी आंत के उपचार का मामला दर्ज हुआ। मरीज़ की छोटी आंत में अल्सर ( स्माॅल बाॅल अल्सर) की परेशानी थी। बीमारी की वजह से रक्तस्त्राव व शरीर में खून की कमी हो जाती थी। इस कारण मरीज़ को बार बार खून चढ़ाना पड़ता था।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपलब्ध एंट्रोस्कोपी जाॅच ने एक मरीज़ की छोटी आंत के ऑपरेशन से बचा लिया। छोटी आंत की एंट्रोस्कोपी जाॅच उत्तराखण्ड में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपलब्ध है। एंट्रोस्काॅपी एक विशेष प्रकार की दूरबीन जाॅच है जो छोटी आंत में अति सूक्षम परीक्षण कर छोटी आंत की बीमारियों का पता लगाने में कारगर है। इस मामले में भी एंट्रोस्काॅपी से यह पता चला कि छोटी आंत में अल्सर (घावों) की वजह से खून का रिसाव हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: धामी सरकार की डेंगू पर निर्णायक लड़ाई! हर घर तक पहुंचेगा फॉगिंग व जागरूकता अभियान

देहरादून निवासी 50 वर्षीय मरीज को बार बार खून चढ़ाने की आवश्यता पड़ रही थी लेकिन शरीर में खून कम होने का सही कारण पता नहीं लग पा रहा था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पेट रोग विभाग में मरीज़ को लाए जाने पर अस्पताल के पेट रोग विशेषज्ञ डाॅ अक्षय रावत ने मरीज़ की एंट्रोस्काॅपी जाॅच की।

यह भी पढ़ें 👉  दशकों से जल की लड़ाई लड़ रहे द्वारिका प्रसाद सेमवाल, बच्चों संग छेड़ी ‘कल के लिए जल’ मुहिम।

यह मामला इस लिए भी विशेष है क्योंकि 6 मीटर लंबी छोटी आंत की जाॅच के लिए एंट्रोस्काॅपी एक एडवांस श्रेणी की मेडिकल जाॅच है जो कि उत्तराखण्ड में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपलब्ध है। जाॅच में मरीज़ के रोग की पुष्टि होने पर उपचार जारी है। यदि समय रहते रोग का पता नहीं चल पाता तो मरीज़ की छोटी आंत का ऑपरेशन करना पड़ सकता था।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजी विभाग के प्रोफेसर एवम् विभागाध्यक्ष डाॅ अमित सोनी ने बताया कि कई मामलों/स्थितियों में जब एंट्रोस्कोपी उपलब्ध नहीं होती है, तो मरीजों को केवल निदान के लिए सर्जरी (इंट्राआपरेटिव एंडोस्कोपी) करानी पड़ती है। सामान्य एंडोस्कोपी की तुलना में, एंट्रोस्कोपी ऐनेस्थीदिया देकर की जाती है और प्रक्रिया को पूरा होने में एक से दो घण्टे लगते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : सरकारी अस्पतालों की खामियों पर रीजनल पार्टी मुखर, दिया अल्टीमेटम

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पेट रोग विशेषज्ञ डाॅ अक्षय रावत ने जानकारी दी कि छोटी आंत में अल्सर के उपचार के लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को दिल्ली, चण्डीगढ़ या मैट्रो शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आंत की सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top