उत्तराखंड

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर, गाड़ियों के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कारें हुई जलकर खाक

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर, गाड़ियों के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, गाडियां हुई जलकर खाक

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर, थाना पटेल नगर क्षेत्र में निरंकारी भवन के पास वर्कशॉप में लगी भीषण आग। इस दौरान वहां आस- पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पटेल नगर थाना क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास स्थित निरंकारी भवन के पास शहजाद के वर्कशॉप की एक दुकान में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हालांकि आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरे गाड़ियों के वर्कशॉप को अपनी जद में ले लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि इस दौरान लोग आग की चपेट में नहीं आएं। जिसके बाद आनन फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पटेल नगर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आज सुबह गाड़ियों के वर्कशॉप में आग लगने की सूचना पर उन्होंने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को भेजा। जिसके बाद आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना से होने वाले नुकसान का तो पता चल नहीं पाया, लेकिन घटना किन कारणों से हुआ है इसकी अभी जांच की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top