उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोक कलाकारों ने दर्ज की शिकायत

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोक कलाकारों ने दर्ज की शिकायत

देहरादून। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा उत्तराखण्ड के लोककलाकारों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद कलाकरों में रोष उतपन्न हो गया है । लोककलाकारों ने एसपी सिटी से मुलाकात कर के उक्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है । लोककलाकारों का कहना है कि राजेन्द्र रावत नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक में राज्य के लोककलाकरो पर जो टिप्पणी है वह बर्दाश्त करने योग्य नही है । मूल निवास भू कानून सँघर्ष समिति भी लोककलाकरों के समर्थन में उतर आयी है ।

संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा है कि उत्तराखण्ड के लोककलाकारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी उत्तराखण्ड की संस्कृति को अपनी कला के माध्यम से जीवित रखा गया है । उनपर किसी भी प्रकार की ओछी टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी । अभिनेता संजू सिलोड़ी ने कहा है कि हम बड़ी मेहनत से अपना काम करते है और लगातर पूरे उत्तराखण्ड में ही नही,देश विदेश तक उत्तराखण्ड की संस्कृति को पहुंचाने का कार्य कर रहे है,ऐसे में किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी टिप्पणी आक्रोशित करने वाली है ।

निर्देशक अब्बू रावत ने कहा है कि राज्य के लोककलाकारो पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाई हो ताकि भविष्य में पुनः किसी के द्वारा ऐसी कोई भाषा का प्रयोग न किया जाए जिससे लोकलाकारों के सम्मान को ठेस पहुंचे ।

शिकायत करने में नृत्य निर्देशक जितेंद्र शाह, अभिनेता अंकित रौथाण, संगीतकार सौरभ उपाध्याय, राकेश नेगी भी मौजूद रहे ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top