उत्तराखंड

बड़ी खबर : खराब चावल की जांच के लिए पहुंचे खाद्यान्न आयुक्त

Advertisements

बड़कोट। निशुल्क खाद्यान्न योजना में सड़े-गले चावलों की सप्लाई की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को देहरादून से खाद्यान्न आयुक्त गढ़वाल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बड़कोट पहुंची, जिसने चावल के बोरे लेकर पहुंचे चारों ट्रकों से नमूने लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे हैं। खाद्यान्न आयुक्त ने गढ़वाल ने कहा कि खराब राशन का वितरण कतई नहीं होगा।

गत मंगलवार को गोदाम पहुंचे चावल के ट्रकों में खराब चावल की सूचना पर एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा था, जिन्होंने चावल के सैंपल लेने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी से सैंपलिंग करवाने की बात कही थी। बुधवार को खाद्यान्न आयुक्त गढ़वाल विपिन कुमार भी , देहरादून से संबंधित अधिकारियों के साथ बड़कोट पहुंचे।

आयुक्त ने चार ट्रकों में आए चावल को वापस कर किस स्तर पर गलती हुई, इसकी की जांच करवाने की बात कही। इधर, एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि चावलों के सैंपल लेकर लैब भिजवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। नौगांव ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top