उत्तराखंड

देवभूमि यूनिवर्सिटी : दीप प्रज्वलन और शपथ ग्रहण के साथ नर्सिंग में औपचारिक प्रवेश

शपथ लेकर मानवता की लौ जलाई

विशेषज्ञों ने प्रथम वर्ष नर्सिंग छात्रों को पढ़ाया मानवता का पाठ

देव भूमि यूनिवर्सिटी नर्सिंग संस्थान में शपथ ग्रहण और दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन

देहरादून। देवभूमि यूनिवर्सिटी के नर्सिंग संस्थान में डीन डॉ. सुमन वशिष्ठ के मार्गदर्शन में बुधवार को शपथ ग्रहण और दीप प्रज्वलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन की परंपरा फ्लोरेंस नाइटिंगेल से प्रेरित है, जिन्हें आधुनिक नर्सिंग का संस्थापक माना जाता है। नर्सिंग पेशे में दीप प्रज्वलन एक प्रतीकात्मक रस्म है, जो छात्रों के नर्सिंग में औपचारिक प्रवेश की घोषणा करता है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपने पेशे के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। डॉ. सुमन वशिष्ठ ने छात्रों को नर्सिंग के महत्व और समाज में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मानव सेवा और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

इस दौरान मुख्य अतिथि एम्स ऋषिकेश में एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ ज़ेवियर ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में मानवीय मूल्यों की अहम भूमिका है। इसलिए नर्सिंग छात्रों को मरीज़ों के साथ भेदभाव रहित उचित देखभाल के लिए तैयार रहना चाहिए और अपनी ज़िम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए साथ ही किसी भी चुनौती के लिए शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से तत्पर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

उपकुलपति डॉ आरके त्रिपाठी ने छात्रों को नर्सिंग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक व नर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड के पदाधिकारी नवल पुण्डीर ने कविता के ज़रिये नर्सिंग में मानवीय मूल्यों पर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर डीन स्कूल ऑफ नर्सिंग प्रोफ़ेसर डॉ सुमन वशिष्ठ, वाइस प्रिंसिपल प्रियंका जोशी, कार्यक्रम समन्वयक धीरज पराशर, साधना जगताप, एश्ली आदि उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top