उत्तराखंड

बड़ी खबर : ठेली पर कड़ी चावल खाते दिखे पूर्व सीएम हरीश रावत। लोगों की जुटी भीड़ : देखें वीडियो

हरिद्वार/इन्फो उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनावी व्यवस्था के बावजूद भी एक दिन पहले कबड्‌डी खेलते हुए तो फिर दूसरेे दिन टिक्की बनाते हुए दिखे। वहीं आज मंगलवार को वह हरिद्वार में एक ठेले पर कड़ी-चावल खाते हुए नजर आए दिखे तो आज पास के लोगों की वहां पर भीड़ जुट गई।

हरीश रावत का यही अंदाज उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। हरीश रावत ने आज हरिद्वार विधानसभा सीट के आर्यनगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। वहीं प्रचार के दौरान हरीश रावत का लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत ने नारसन से लेकर श्यामपुर और फिर हरिद्वार शहर में हर सीट पर घूम-घूमकर कांग्रेस को वोट देने के अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

इसी दौरान तहसील के सामने लगे ठेले पर पहुंचकर हरीश रावत ने कढ़ी चावल खाने लगे। इस दौरान हरिद्वार सीट से प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी कढ़ी चावल खाते हुए दिखाई दिए। और सतपाल ब्रह्मचारी समर्थक ने ठेली वाले को इसके लिए पैसे भी दिए पर ठेली वाले ने माना कर दिया उसने कहा अरे गुरुजी आप से क्या पैसे लेना आप तो हमारे हो आप से कैसे पैसे ले सकता हूं। पर सतपाल ब्रह्मचारी ने ठेली वाले के सामने पैसे रख दिए और कहा की ये पैसे रख लो तुम। और कहा की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए भी अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

पूर्व सीएम का यही अंदाज लोगों को काफी लुभाता है। चुनाव से पहले भी वह लोगों से जुड्ने के लिए इस तरह से कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। 2017 में चुनाव हारने के बाद जब वह पब्लिक प्लेस पर देखे गए तो उसी दौरान वह बच्चों के साथ कंचे खेलते हुए दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top