हिल न्यूज़

Exclusive video : बाल-बाल बचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, बड़ा हादसा टला, पढ़ें पूरी खबर

इंफो उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा सोमवार को बाल-बाल बचे, जब उनका हेलीकॉप्टर कलबुर्गी जिले के जेवरगी इलाके में लैंड हो रहा था।

देखें वीडियो :-

मैदान प्लास्टिक की बोरियों से भरा था, जिसके चलते पायलट को हेलीकॉप्टर लैंड करना मुश्किल हो गया था। प्लास्टिक की बोरियों की वजह से दृश्यता प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा से पास बनी झुग्गी झोपड़ियों पर लगे प्लास्टिक और आस पास के कूड़े का ढेर इतनी तेजी से ऊपर उठा कि यदि पायलट ने समझदारी ना दिखाई होती तो दुर्घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

स्थिति को भांपते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को तुरंत ऊपर की तरफ ले लिया। बाद में जब वहां मौजूद पुलिस बल ने आस-पास की जगह को साफ करवाया तब जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कराया जा सका।

इससे पहले लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर आसमान में हिचकोले खाता हुआ नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा कि हेलीकॉप्टर किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बता दें कि पूर्व सीएम कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top