उत्तराखंड

दु:खद खबर : यहां गहरी खाई में कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल

इंफो उत्तराखण्ड/पिथौरागढ़

मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रहा एक वाहन खिरचना पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के वक्त वाहन में कुल 4 लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में सभी घायलों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

जानकारी के मुताबिक, आज ओगला-कनालीछीना नेशनल हाईवे में खिरचना पुल के पास एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हल्द्वानी से मुनस्यारी घूमने पहुंचे थे। मुनस्यारी से वापस हल्द्वानी लौटते समय खिरचना पुल के पास चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया। जिसके चलते कर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

पुलिस ने कहना है कि कार में हल्द्वानी निवासी विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार और चारू चन्द्र बृजवासी मौजूद थे। जिनमें से चारू चन्द्र बृजवासी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top