इंफो उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को मोदी सरकार का नौवां बजट पेश किया। इसमें उन्होंने कई बड़ी योजनाओं का एलान किया, वहीं कई तरह के पुराने शुल्कों को हटाने का भी एलान किया। एलान के मुताबिक, अब सरकार सिगरेट पर आकास्मिकता शुल्क को बढ़ाएगी।
इसे फिलहाल 16 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी, जिससे इनकी कीमतों में भी गिरावट आएगी।
क्या हुआ महंगा :-
- सिगरेट पर आकास्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया। इसकी कीमतें बढ़ना तय।
सोना-चांदी और हीरे महंगे होंगे।
क्या हुआ सस्ता :-
- प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट।
मोबाइल पुर्जों और कैमरा लेंसों के आयात शुल्क में छूट का प्रावधान।
- हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए आयात सीमा शुल्क में छूट।
जानें बजट 2023 की बड़ी बातें :-
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज
- मिलेगा।
- वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।
- कृषि के अलावा अन्य वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 21 फीसदी से घटाकर 13 प्रतिशत कर दी गई है।
- युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे।
- 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) की पढ़ाई के लिए देश में तीन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खुलेंगे।
- क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपॉड, वाटर एयरो ड्रोन, उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को पुनर्जीवित किया जाएगा।
- राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज 1 वर्ष के लिए बढ़ाया।
- पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा।
- मिलेगा।
- वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत की जाएगी।
- गोबरधन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।
- बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है।
- पीएम आवास योजना के परिव्यय को 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया गया।
- 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ सहस्थान में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
- युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना की जाएगी।
- अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
- बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)