हिल न्यूज़

गुड न्यूज : किसानों के लिए अच्छी खबर, पीएम मोदी ने जारी की 13वीं किस्त! ऐसे करें चेक

इंफो उत्तराखंड 

देश भर के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी कर दी है।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बेलागवी से 8 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान की 13वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर किये गए हैं।

कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत के सभी किसान आज यहां बेलागवी से जुड़े हैं। यहां से करोड़ों किसानों को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। यह किस्त होली की शुभकामना है।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हमने देश में किसानों के बैंक खाते में 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्थानांतरित किए। विशेष रूप से, महिला किसानों को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का श्रेय दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 के बाद से देश लगातार कृषि में एक सार्थक बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। BJP सरकार में हम कृषि को आधुनिकता से जोड़ रहे हैं। कृषि को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। साल 2014 में भारत का कृषि का बजट 25 हजार करोड़ था। इस बार हमारा कृषि बजट 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पीएम ने कहा कि हमने तकनीक पर बल दिया जिसका फायदा भी किसानों को मिल रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर जन-धन बैंक खाते ना होते, मोबाइल कनेक्शन न बढ़ता, आधार न होता तो क्या ये सब संभव हो पाता?

पैसे मिले या नहीं, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

पीएम किसान सम्मान के लाभार्थियों को सबसे पहले ‘आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद आप होमपेज पर दायीं तरफ आपको Farmers Corner पर ना पड़ेगा।

इसके बाद किसान कॉर्नर पर आपको लाभार्थी लिस्ट का चयन करना पड़ेगा।

फिर आपको अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल देनी पड़ेगी।

इसके बाद जैसे ही आप Get Report पर गे लाभार्थियों की लिस्ट आपके सामने होगा।

इसके बाद लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top