उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, ईको टास्क फ़ोर्स की दो बटालियनों को अगले पाँच वर्ष के लिए विस्तारीकरण की दी सहमति

  • प्रादेशिक सेना की अतिरिक्त कम्पनियों के कार्यकाल को 2028 तक बढ़ाया, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड के उन पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी है, जो ईको टास्क फ़ोर्स के साथ काम कर रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार ने ईको टास्क फ़ोर्स की दो बटालियनों को अगले पाँच वर्ष के लिए विस्तारीकरण की सहमति दी।

प्रदेश सरकार द्वारा 127 टीए और 130 टीए की अतिरिक्त कम्पनियों के विस्तारीकरण की सहमति प्रदान करते हुए प्रकरण को रक्षा मंत्रालय के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : अब हर गर्भवती महिला की होगी मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच, 6 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

127 टीए और 130 टीए के अन्तर्गत गठित दो-दो अतिरिक्त कम्पनियों को वर्ष 2018 से 2023 तक के लिए गठित किया गया था, जिसके बाद इन कम्पनियों के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को पुनः बढ़ाया जाना था।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात के दौरान 127 टीए के कमाण्डिंग अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने यह प्रकरण उनके सम्मुख रखा।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर

सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात कर टीए के अन्तर्गत गठित दो अतिरिक्त कम्पनियों के विस्तारीकरण की मांग रखी। जिसके बाद 15 फरवरी 2023 को शासन द्वारा राज्य वित्त पोषित ईको टास्क फोर्स की कम्पनियों के कार्यकाल को मार्च 2028 तक विस्तारीकरण के आदेश दे दिये गये हैं।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : रायपुर के खंडहर में मिला लापता युवती का शव, मचा हड़कंप

उन्होंने कहा है कि इन कम्पनियों के कार्यकाल विस्तारीकरण से जहां एक ओर प्रदेश के 900 पूर्व सैनिकों का रोजगार चलता रहेगा वही दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह कदम अत्यधिक कारगर साबित होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top