उत्तराखंड

अच्छी खबर : सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए आसान होगी उच्च शिक्षा

Advertisements
  • सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए आसान होगी उच्च शिक्षा की राह

देहरादून। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की राह अब आसान होगी। सैनिक परिवारों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में ट्यूशन फीस पर बड़ी छूट मिलेगी। इस संबंध में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के बीच समझौता हुआ है।

योजना के तहत वीर नारियों, वीर माताओं, बलिदानी सैनिकों के आश्रितों और चार वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों व उनके आश्रितों को पात्र पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस की छूट दी जाएगी। वहीं सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके आश्रितों को 40 प्रतिशत ट्यूशन फीस में राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

यह सुविधा चिकित्सा शिक्षा, पैरामेडिकल, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, होटल मैनेजमेंट, लॉ समेत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उपलब्ध होगी। इससे सैनिक परिवारों के बच्चों को आर्थिक चुनौतियों के बीच उच्च शिक्षा हासिल करने और अपने पसंदीदा क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। सैनिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा और भविष्य को मजबूत करना उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का ठोस माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनके परिवारों की अगली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और करियर के अवसर उपलब्ध कराना भी समाज की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से संस्थान ने सैनिक परिवारों के लिए शिक्षा सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

नशामुक्ति का संदेश भी दिया

एमओयू कार्यक्रम के दौरान सजग इंडिया के नशामुक्त युवा अभियान के माध्यम से जवानों और सैन्य अधिकारियों को भी जागरूक किया गया। अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर फिटनेस, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। आयोजन को सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा, करियर और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top