उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड सरकार ने ऋषभ पंत को दी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

टीम इंडिया के विकेटकीपर व बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

इसकी जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्वीट में दी। सीएम धामी गुरुवार को नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में ऋषभ पंत का सम्मान भी करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि के सपूत एवं भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ पंत को उत्तराखंड के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से “राज्य ब्रांड एम्बेसडर” नियुक्त करने का निर्णय लिया है, आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

ऋषभ पंत का मूल परिचय 

भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का परिवार मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वर्तमान समय में ऋषभ पंत का परिवार रुड़की के अशोक नगर ढंढेरा में रहता है। यहीं से पंत ने क्रिकेट के गुर सीखे और क्रिकेट की दुनिया में शिखर तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं को खेल कूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top