उत्तराखंड

आपदा के सही आंकड़े और मौतों पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार : सूर्यकांत धस्माना

  • श्वेतपत्र जारी कर जनहानि के सही आंकड़े दें सरकार : धस्माना

नीरज पाल, संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल के एक वायरल वीडियो ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने साफ कहा कि कांग्रेस, कर्नल कोठियाल को राजनीतिक चश्मे से नहीं, बल्कि केदारनाथ आपदा के बाद किए गए उनके पुनर्निर्माण कार्यों के आधार पर ही देखती है।

धस्माना ने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद कांग्रेस सरकार ने कोठियाल को जिस बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा था, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कांग्रेस की ओर से जारी नहीं किया गया। वीडियो किसी ने डाल दिया और उसमें कही गई बातों को गंभीरता से इसलिए लिया गया क्योंकि हम आज भी उन्हें वही कर्मयोगी मानते हैं, जिन्होंने केदारनाथ के पुनर्निर्माण में बड़ा योगदान दिया

उन्होंने कहा कि यदि वायरल वीडियो में किया गया दावा, जिसमें कहा गया है कि ‘147 लोग आज भी मलबे में दबे हैं और 5 अगस्त के बाद से कोई काम नहीं हुआ’ तो कर्नल कोठियाल का वास्तविक बयान नहीं है, तो उन्हें तत्काल इसका खंडन करना चाहिए। आजकल तो नेता तुरंत कह देते हैं कि यह एआई जनरेटेड है। अगर यह बयान उनका नहीं है, तो खुलकर कहें।

धस्माना ने कहा कि यदि यह बयान सच में कोठियाल का है तो भाजपा को इसका जवाब देना होगा, क्योंकि यह उनकी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी का हाई-पावर प्रतिनिधिमंडल धराली में आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंच चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि 2025 की धराली आपदा के दौरान करण माहरा पैदल, जान जोखिम में डालकर मौके पर पहुंचे थे, जिसका रिकॉर्ड आज भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध है।

धस्माना ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से मांग कर रही है कि सरकार जनहानि के सही आंकड़े सामने रखे। अगर सरकार अपने काम पर भरोसा रखती है तो 2025 में हुई सभी आपदाओं, धराली, हर्षिल, धारचूला, थराली, देवाल, पौड़ी और चारधाम मार्ग पर हुई मौतों पर श्वेतपत्र जारी करे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी कर्नल कोठियाल को सम्मान की दृष्टि से देखती है, लेकिन राजनीतिक दलों में आने के बाद कई मजबूरियां होती हैं। “जैसा खाए अन्न, वैसा हो जाए मन।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top