उत्तराखंड

बड़ी खबर : राज्य में अवस्थित सेतुओं व पुलों के नजदीक खनन की कार्रवाई पर आज जागा प्रशासन, दिए ये निर्देश, देखें आदेश 

” देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

राज्य में अवस्थित सेतुओं व पुलों के नजदीक खनन की कार्रवाई पर आखिरकार प्रशासन जाग ही गया है। शासन ने अवैध रूप से खनन का कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई व इस पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, इस संबंध में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

प्रमुख सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में खनन के निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त राज्य के नदियों पर स्थित सेतुओं एवं पुलों के नजदीक भी खनन की कार्रवाई की जा रही है।

वही कुछ दिनों से प्रदेश में भारी वर्षा एवं खनन के कारण राज्य में स्थित पुलों को काफी ज्यादा क्षति पहुंची है, जिससे सेतुओं के नजदीक खनन की कार्रवाई न केवल खनन नीति का उल्लंघन है, बल्कि इससे नदियों पर अवस्थित सेतुओं एवं पुलों की नींव को भी नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

शासन ने सेतुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सेतु स्थल से 1 किमी की दूरी पर दोनों दिशाओं में मिट्टी, रेल, बजरी व पत्थर आदि खनन की कार्यवाही को पूर्णरूप से प्रतिबन्धित किया गया है, साथ ही सेतुओं एवं पुलों के नजदीक खनन की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

राज्य के अंतर्गत अवस्थित सेतुओं एवं पुलों के नजदीक खनन की कार्यवाही पर रोक लगाए जाने हेतु अपने स्तर पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें तथा समय-समय पर इसका अनुश्रवण भी सुनिश्चित करतें रहें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top