उत्तराखंड

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी “इगास- बग्वाल” पर्व की शुभकामना

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी इगास- बग्वाल पर्व की शुभकामना

देहरादून। उत्तराखंड के लोक पर्व इगास-बग्वाल यानी बूढ़ी दीवाली की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। हमारी लोक संस्कृति ही देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोकसंस्कृति और लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का काम करते हैं और इसमें इगास का पर्व का अहम स्थान है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की समृद्ध लोकपरम्पराओं और स्थानीय त्योहारों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिली है। देश की मूल संस्कृति और स्थानीय परम्पराओं के संवर्धन के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं और समाज में अपनी जड़ों के प्रति गर्व और आत्मीय जुड़ाव की भावना को और सुदृढ़ करने का काम प्रधानमंत्री की अगुवाई में हो रहा है। इगास पर्व पर हम अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.), राज्यपाल इगास पर्व पर लोग अपनी परंपराओं के साथ ही अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सकें, इसलिए राज्य में सार्वजनिक अवकाश की परंपरा शुरू की गई है। जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

प्रवासी उत्तराखण्डवासी भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाएं इसका प्रयस करें और प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।
  _ पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top