उत्तराखंड

बड़ी खबर : एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइन जारी। साल में मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी। देखें आदेश

नई दिल्ली/ इंफो उत्तराखंड

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरों की भर्ती को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।

तीनों सेनाओं में सबसे पहले एयरफोर्स ने ही गाइडलाइन जारी की है।

इसके अनुसार अग्निवीरों को अपनी चार साल की नौकरी पूरी करनी होगी।

इससे पहले वह फोर्स नहीं छोड़ सकेंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें अधिकारी की सहमति लेनी होगी।

सम्मान और छुट्‌टी दोनों मिलेंगे

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

अग्निवीरों की भर्ती को लेकर सबसे बड़ा पेंच छुट्‌टी और अवार्ड का था।

एयरफोर्स ने साफ किया है कि अग्निवीर सभी सैन्य सम्मान और पुरस्कार के हकदार होंगे।

इन्हें साल में 30 दिन की छुट्‌टी भी दी जाएगी।

इसके अलावा बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह पर सिक लीव भी मिलेगी।

युवाओं का गुस्सा शांत करने की कोशिश कर रही सरकार

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ युवाओं के गुस्से को ठंडा करने के लिए गृह और रक्षा मंत्रालय ने आरक्षण देने का ऐलान किया है।

शनिवार सुबह गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए CAPFs (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10% आरक्षण देने का फैसला लिया।

इन्हें आयु सीमा में भी 3 से 5 साल की राहत देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

इसके बाद शाम को रक्षा मंत्रालय ने भी अग्निवीरों को अपने मंत्रालय में होने वाली भर्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है।

रक्षा मंत्रालय के इंडियन कोस्ट गार्ड और डिफेंस सिविलियन पोस्ट के साथ डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की 16 कंपनियों में भी नियुक्तियों में आरक्षण मिलेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top