स्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग को एक दशक बाद मिलेंगे 1376 नर्सिंग अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग को एक दशक बाद मिलेंगे 1376 नर्सिंग अधिकारी

मुख्य सेवक सदन में सीएम के हाथों आज बांटे जायेंगे नियुक्ति पत्र

नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को लगभग 12 वर्ष के उपरांत 1376 नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। जिनको मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रविवार (आज) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इससे जहां प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में वर्षों से रिक्त नर्सिंग अधिकारी के पदों को भरा जा सकेगा वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। इसके लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये जहां एक ओर सरकार राजकीय अस्पतालों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर मानव संसाधन भी उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने करीब 12 वर्षों के बाद नर्सिंग अधिकारियों के 1376 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से वर्षवार मैरिट के आधार पर नियुक्ति कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

जिनमें से 200 अभ्यर्थियों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जबकि शेष चयनित अभ्यर्थियों को भी उनको आवंटित जिलों में ही नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में 1475 चिकित्सा अधिकारी, 172 दंत चिकित्सक, 19 डेंटल हाईजिनिस्ट, 1081 एएनएम व 52 पैरामेडिकल कार्मिकों की नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चयनित सभी नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम एवं अति दुर्गम स्वास्थ्य केन्द्रों में की जायेगी। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top