हिल न्यूज़

हादसा (accident) : मसूरी में तेज रफ्तार बस (High speed bus) का कहर, स्कूटी व स्कूल वैन भी आई चपेट में

मसूरी/इंफो उत्तराखंड 

मसूरी में देर शाम को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई, और सड़क पर पलट गई। वहीं इस दौरान बस की चपेट में स्कूटी और स्कूल वैन भी आ गई। हालांकि गनीमत रही कि स्कूटी और वैन में कोई सवार नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

मसूरी पुलिस के मुताबिक देर शाम को एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर देहरादून जा रही थी, तभी अचानक मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड पर बस का ब्रेक फेल हो गया। वहीं ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से बस को पहाड़ी पर टकरा दी। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल और अमित ने बताया कि वह बस स्टैंड पर अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर वहीं पास ही में खड़े हुए थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बस आई और स्कूटी व वैन को टक्कर मारी और पहाड़ से जा टकराई, जिसके बाद वहां पर लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top