उत्तराखंड

अच्छी खबर : पैराग्लाइडिंग (paragliding) में नयार घाटी को हिमाचल की तर्ज पर किया जायेगा विकसित : महाराज

  • पैराग्लाइडिंग में नयार घाटी को हिमाचल की तर्ज पर किया जायेगा विकसित : महाराज

बिलखेत। पैराग्लाइडिंग के लिए नयार घाटी को हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, पंचायती राज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को बिलखेत नयार घाटी मैं पैराग्लाइडिंग की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नयार घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, दहशत में लोग

महाराज ने बैलून में बैठकर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में फ्लाइंग सफारी का इंस्टिट्यूट खोला जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ देश-विदेश से लोग यहां आकर पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले! देखें आदेश 

उन्होंने कहा कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग कैसे साहसिक खेलों की गतिविधियों से एक ओर जहां शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास भी संभव हो पाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सुयश रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, ग्राम प्रधान सुमिता देवी, मैत्री प्रकाश,कार्यक्रम संयोजक, ठाकुर रतन सिंह असवाल, अजय रावत, अनिल बहुगुणा, मनोज नैथानी, विद्या दत्त नैथानी, दिवाकर, केशवानंद आर्य, कमलेश्वर प्रसाद एडवेंचर के एसीईओ अश्वनी पुंडीर सहित 18 पायलट शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top