उत्तराखंड

सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, सीबीआई जांच की मांग

  • .. सड़कों पर उतरे हजारों युवा, सीबीआई जांच की मांग

रिपोर्ट/ नीरज पाल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में सोमवार को बेरोजगार युवाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। घंटाघर से लेकर परेड ग्राउंड तक प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बेरोजगार संघ के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा परेड ग्राउंड पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। बीएनएसएस की धारा-163 लागू होने के बावजूद युवाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कंडवाल ने आरोप लगाया कि परीक्षा शुरू होने के महज 35 मिनट बाद ही प्रश्नपत्र के तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। “यह महज कुछ पन्नों का मामला नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। आयोग के अंदर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों और संदिग्ध लोगों की जांच होनी चाहिए। कॉल रिकॉर्डिंग तक खंगाली जाए, तभी सच सामने आएगा,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

रविवार को प्रदेशभर में 445 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। बेरोजगार संघ ने दावा किया कि वायरल हुए सवाल अभ्यर्थियों के पेपर से हूबहू मिले। आयोग ने हर केंद्र पर जैमर लगाए थे, फिर भी पेपर बाहर कैसे पहुंचा, इस पर सवाल उठे हैं।

बेरोजगार संघ के समर्थन में स्वाभिमान मोर्चा भी मैदान में आ गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा, “नकल रोधी कानून का डर दिखाकर युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती। अगर सरकार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और व्यापक होगा।”

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस दौरान दोनों संगठनों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो और बेरोजगार युवाओं का भरोसा बहाल हो सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top