उत्तराखंड

ब्रेकिंग : भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए इस जिले के समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित। देखें आदेश 

नैनीताल।

उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कहर मचा रखा है। साथ ही जनपद में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन सब अस्त-व्यस्त हो गया है।

आपको बता दें कि जनपद नैनीताल में भारी से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है! इस संबंध में नैनीताल जिलाधिकारी वन्दना ने आदेश जारी किया है!

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जिलाधिकारी वन्दना द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद नैनीताल में 9 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, के साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी (ऑरेंज/रेड एलर्ट जारी) किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है! एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन/बोल्डर/पत्थर गिरने की भी सम्भावनाएं बढ़ गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इसलिए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 10 जुलाई, से 13 जुलाई, 2023 तक जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) तथा समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 10 जुलाई, 2023 से 13 जुलाई, 2023 तक जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) तथा समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल/अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top