उत्तराखंड

हरिद्वार बायपास पर लिबर्टी शूज का पांचवां शोरूम” का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर विकल्प

  • देहरादून में लिबर्टी शूज का पांचवां शोरूम शुरू, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर विकल्प

देहरादून। राजधानी में देश के मशहूर फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज ने अपना पांचवां शोरूम शुरू किया। हरिद्वार बायपास रोड स्थित मोथरोवाला चौक पर एसपी इंटरप्राइजेज में बने इस एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन कंपनी के रिटेल हेड रामनाथ वर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल और एएसएम परितोष गर्ग समेत कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

शोरूम की फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी पूनम डोभाल संभाल रही हैं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि लिबर्टी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का शोरूम खुलने से देहरादून के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण फुटवियर और सहायक उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय बाजार को मजबूती मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

73 साल पहले करनाल से शुरू हुआ यह घरेलू ब्रांड आज वैश्विक स्तर पर भारतीय फुटवियर उद्योग को पहचान दिला रहा है। वर्तमान में कंपनी का नेटवर्क 448 शोरूम, 225 वितरकों और 10 हजार से अधिक मल्टी-ब्रांड स्टोर्स तक फैला है। जूते-चप्पलों के अलावा कंपनी बेल्ट, पर्स, मोजे, पॉलिश और हैंडबैग जैसे प्रोडक्ट भी उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उत्तराखंड में अब तक 18 शोरूम खोले जा चुके हैं, जिनमें से पांच देहरादून में हैं। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में प्रदेशभर में और नए शोरूम खोलकर अपने नेटवर्क को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

लिबर्टी समूह सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी सक्रिय है। करनाल में अस्पताल, मंदिर और नागरिक सुविधाओं के विकास में योगदान देने के साथ ही ‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार आने वाले सीजन में लिबर्टी आधुनिक तकनीक और फैशन को ध्यान में रखकर आकर्षक कलेक्शन बाजार में उतारेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top