उत्तराखंड

पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ता शहरीकरण, भवन निर्माण में पर्यावरणीय मानकों का पालन जरूरी : तिवारी

पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ता शहरीकरण, भवन निर्माण में पर्यावरणीय मानकों का पालन जरूरी

देहरादून। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पर्यटन और चारधाम यात्रा से आवागमन की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते राज्य में पर्यावरणीय समस्याएं भी तेज़ी से उभर रही हैं। विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों का कहना है कि अब समय आ गया है जब भवन निर्माण और सड़क निर्माण जैसी गतिविधियों में पर्यावरणीय संतुलन और मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने चारधाम यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में लाखों पर्यटक आते हैं। इस वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। लेकिन अक्सर इन निर्माणों में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तय भवन निर्माण संहिता की अनदेखी की जाती है। इस संहिता में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस तय की गई हैं, ताकि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जानकारों का कहना है कि भवन निर्माण करते समय ढलानों, जलस्रोतों और हरियाली को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। वहीं, हाईवे और रोडवेज बनाने में भी तकनीक का इस्तेमाल इस तरह होना चाहिए जिससे पहाड़ की स्थिरता और स्थानीय जनजीवन प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

पर्यावरणविदों ने अपील की है कि प्रदेश में विकास कार्य तो हों लेकिन यह विकास अंधाधुंध न होकर संतुलित और टिकाऊ होना चाहिए। उनका कहना है कि यदि मानकों का पालन नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाएं और अधिक विनाशकारी साबित हो सकती हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top