उत्तराखंड

सर्वेश पंवार ने संभाली पौड़ी SSP की कमान, कानून व्यवस्था और जनसेवा शीर्ष प्राथमिकता

  • नवनियुक्त एसएसपी सर्वेश पंवार ने संभाली पौड़ी की कमान, पुलिसिंग में लाएंगे नई ऊर्जा और पारदर्शिता

पौड़ी। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार (IPS) ने गुरुवार को गार्द सलामी लेने के बाद जनपद पौड़ी गढ़वाल का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसेवा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

एसएसपी पंवार भारतीय पुलिस सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए विशेष पहचान बनाई है। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और पुलिस अधीक्षक चमोली के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेस देगी धरना

अपने पूर्व पदस्थापन के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था में कई नवाचार और सुधार लागू किए, जिनका लाभ आम जनता को सीधे तौर पर मिला। पौड़ी आगमन पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

जनपद पौड़ी पुलिस परिवार ने एसएसपी सर्वेश पंवार के नेतृत्व में जिले में सुरक्षित, अनुशासित, पारदर्शी और जनसेवा-केंद्रित पुलिसिंग का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया है। पुलिस कर्मियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जनपद में नई ऊर्जा, उत्साह और टीम भावना के साथ काम किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top