उत्तराखंड : भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का बड़ा प्रहार, 25 हजार की रिश्वत लेते हुए नगर निगम का JE गिरफ्तार
हल्द्वानी/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड धामी सरकार के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अवर अभियन्ता खष्टी बल्लम उपाध्याय द्वारा स्ट्रीट लाइट कंपनी अंबुजा से रिश्वत की मांग कर रहा था।
आपको बता दें कि धामी सरकार ने उत्तराखंड को 2025 तक भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। हालांकि धामी सरकार की इस थीम को भ्रष्ट अधिकारी बट्टा लगाने का काम कर रही है।
ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है, जहां हल्द्वानी शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के नाम पर नगर निगम हल्द्वानी में नियुक्त जेई ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रिश्वत की मांग की गई, जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने भ्रष्ट कर्मचारी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की।
शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच में प्रथम दृष्टया सही पाया गया, जिस पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर निगम, हल्द्वानी में नियुक्त अवर अभियन्ता खष्टी बल्लम उपाध्याय को शिकायतकर्ता से 25.000/- (पच्चीस हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा निदेशक सतर्कता डॉ0वी0 मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।
“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
 
 
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें


 
																								
 
						 
					 
						 
					 
						 
					


 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									