राजनीति

ब्रेकिंग : कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले झटका। हरिद्वार ग्रामीण से अंसारी बंधुओं ने छोड़ी पार्टी

हरिद्वार/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बीच इस्तीफों का दौर अभी भी जारी है। ऐसे में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस पर करारा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य हनीफ अंसारी और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम अंसारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हनीफ अंसारी के दर्जनों समर्थकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

हरिद्वार प्रेस क्लब में अंसारी बंधुओं ने इस्तीफे की घोषणा की। हनीफ अंसारी ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हरिद्वार जिले की कई विधानसभाओं पर टिकट वितरण में अनियमितता बरती है। स्थानीय नेताओं पर भरोसा न करके बाहरी नेताओं को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का मिजाज : बारिश से लौटी ठिठुरन, कहीं राहत तो कहीं आफत

उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से चुनाव हारने के बाद हरीश रावत यहां देखने भी नहीं आए हैं। इसके कारण और पार्टी की नीतियों से तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक समान हो सभी का गैस सिलिंडर बुकिंग : ऋतु खण्डूडी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top