उत्तराखंड

नीलकंठ यात्रा मार्ग पर बेहोश हुआ कांवड़ यात्री, पुलिस ने बचाई जान

ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा में जहां एक ओर आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा है, वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान मानवीय संवेदना की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। शनिवार को नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर जा रहे एक कांवड़ यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और एसडीआरएफ टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी 26 वर्षीय निशांत नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर पैदल यात्रा कर रहे थे। गर्मी और थकावट के चलते अचानक वह रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़े। यात्रियों की भारी भीड़ और दुर्गम पैदल मार्ग के बीच यह घटना चिंताजनक थी, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने बिना वक्त गंवाए राहत कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

टीम ने स्ट्रेचर की मदद से निशांत को सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहाँ पहले से सूचना पर मौजूद एम्बुलेंस ने उन्हें निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली चिकित्सकीय मदद से यात्री की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

यात्रा मार्ग पर पुलिस का यह मानवीय चेहरा न केवल सुरक्षा बल्कि सेवा और सहानुभूति का प्रतीक बनकर उभरा है। ड्यूटी पर तैनात जवानों का यह कार्य यह दर्शाता है कि वर्दी में अनुशासन के साथ-साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी होती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top