राजनीति

ब्रेकिंग : आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले झटका। पूर्व आईएएस सुबर्धन शाह ने छोड़ी पार्टी

देहरादून/ इन्फो उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को वर्ष 2021 के अंतिम दिन और विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्व आईएएस सुबर्धन शाह झटका दे दिया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को लेकर पार्टी से अलविदा कह दिया।

सुबर्धन शाह प्रदेश के वरिष्ठ नौकरशाहों में रहे हैं। उनके आने से पार्टी को काफी लाभ मिल सकता था, किंतु वह बहुत कम समय में ही पार्टी से अलग हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पौड़ी जनपद में भी आशुतोष नेगी के रूप में करारा झटका

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी को पौड़ी जनपद में तब करारा झटका लगा था, जब वहां आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष नेगी ने पार्टी को छोड़ दिया। नेगी वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं और अनुभव से पार्टी की नीतियों को जोर-शोर से एक साल से उठाते आ रहे थे। इस लिहाज से आप का पौड़ी जनपद में खासी आवाज गंूज रही थी, किंतु आशुतोष ने भी कुछ दिन पहले ही पार्टी की नीतियों से खिन्न होकर इससे अलग हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

कुल मिलाकर राजनैतिक रणनीतिकार आप जैसी ऊर्जावान व नई पार्टी होने के लिहाज से उनके नेताओं के चुनाव पूर्व इस तरह से छिटकने को शुभ संकेत के रूप में नहीं देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

हालांकि राजनैतिक विश्लेषक मानते हैं कि जिस तरह से आप पार्टी उत्तराखंड में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है और भाजपा-कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी है, इससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ही तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। अब देखना यह होगा कि पार्टी अपने सभी नेताओं को एकजुट रखने में किस तरह से नई रणनीति बनाती है!

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top