उत्तराखंड

नई पहल : परंपराओं से हटकर खुद मंत्रियों व विधायकों के आवास पहुंचे महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt), पढ़ें क्या बोले…

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकार के सभी मंत्रियों और विधायकों से मिलने उनके आवास पर पहुंचकर एक नई मिसाल पेश की।

प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी से भी शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, और वहीं पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि वह जल्दी जिलों का दौरा करेंगे और सबकी सहमति से टीम बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

अक्सर आपने देखा होगा कि आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री व विधायक लोग भेंट करने के लिए उनके प्रदेश कार्यालय व उनके आवास पर आते हैं, लेकिन महेंद्र भट्ट इस परंपरा से अलग हटकर खुद विधायकों और मंत्रियों से मिलने के लिए उनके आवास व कार्यालय पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा से भी शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्होंने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी शिष्टाचार भेंट की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top