उत्तराखंड

श्रद्धांजलि : नम आंखों से दी वीर बलिदानी मेजर प्रणय नेगी को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

डोईवाला : नम आंखों से दी वीर बलिदानी को अंतिम विदाई

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी मेजर प्रणय नेगी 36 वर्ष की उम्र में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। बीते मंगलवार सुबह सेना मुख्यालय से प्रणय के परिजनों को सूचना मिली कि स्वास्थ्य खराब होने से वह बलिदान हो गए हैं।

बृहस्पतिवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। काफी संख्या में स्थानीय लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी। बता दे की 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे मेजर प्रणय नेगी लेह में हाई एटीट्यूड पर में ड्यूटी पर थे।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर

शहीद प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर भारतीय सेना के ट्रक में उनके आवास पर लाया गया। जिसे देख कर शहीद के परिजन फुट–फुट कर रोने लगे। उनके शहीद होने की सूचना से नगर में शोक की लहर है।

उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही लोग उनके घर पर एकत्रित होने लगे थे। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद मेजर प्रणय नेगी को अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की और हाथ जोड़कर खड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें

शहीद प्रणय नेगी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान संगतियावाला से भानियावाला तिराहे तक गई। जहां से उन्हें सेना के ट्रक में हरिद्वार अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। हरिद्वार में अंतिम क्रिया के बाद वह पांच तत्वों में विलीन हो जायेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा मेजर प्रणय का बलिदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने मेजर प्रणव की शहादत पर शोक प्रकट किया। कहा देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  दून में जुटा देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा

श्रद्धांजलि देने वालो में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, मनोज नौटियाल, पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, मोहित उनियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, सागर मनवाल, ईश्वर रौठान, भारत भूषण, बलविंदर सिंह, दर्पण बोरा, मनीष यादव, गौरव सिंह, सतवीर मखलोगा, सुरेश सैनी आदि लोग उपस्थित थे।

डेढ़ साल का है प्रणय का बेटा

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े प्रणय की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा है। प्रणय नेगी 2013 में आईएमए से पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। वो मूल रूप से थाती डांगर गांव कीर्तिनगर टिहरी के रहने वाले थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top