उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में मैनेजमेण्ट समेत अन्य कोर्सेज का नया सत्र शुरू

मैनेजमेण्ट समेत अन्य कोर्सेज का नया सत्र शुरू
ग्राफिक एरा मे इन्डक्शन प्रोग्राम

देहरादून!  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मैनेजमेण्ट सहित अन्य कोर्सेज का शैक्षिणिक सत्र इन्डक्शन प्रोग्राम के साथ आज से शुरू हो गया। कई दिनों तक चलने वाले इन्डक्शन प्रोग्राम के पहले दिन छात्र-छात्राएं जिन्दगी के नये व महत्वपूर्ण पड़ाव पर कदम रखने के लिए खूब उत्साहित नजर आये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेण्टर में आयोजित इन्डक्शन प्रोग्राम को सम्बोधित करते हुए कुलपति डा. संजय जसोला ने कहा कि हर छात्र के अन्दर एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, जिसे संवार कर वह सफलता की ऊंचाईयों तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाना बहुत महत्वपूर्ण है और उससे भी ज्यादा जरूरी है मेहनत व लगन से उसे पूरा करना।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

डा. संजय जसोला ने छात्र-छात्राओं को सफल इंटरपे्रन्योर बनने के लिए नवाचार, ज़ज्बे, जोखिम लेने और असफलताओं का डट कर सामना करने जैसे गुणों को महत्वपूर्ण बताया। उन्हांेने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के नियम-विनियमों की जानकारी दी और माता-पिता का आदर करने पर जोर दिया। इन्डक्शन प्रोग्राम के आईसब्रेकिंग सेशन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर विश्वविद्यालय के पहले दिन ही घबराहट को दूर करने में कामयाबी हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

इन्डक्शन प्रोग्राम में एमसीए, एमएससी, बीएससी-एनिमेशन एण्ड गेमिंग, बीएससी-एग्रीकल्चर,  फैशन डिजाइनिंग, मीडिया एण्ड माॅस कम्यूनिकेशन, बीए इंग्लिश, बी. फार्मा आदि कोर्सेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डा. हिमानी बिंजोला और डा. अंकिता उनियाल ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top