उत्तराखंड

दून अस्पताल में तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफल

  • यूरोलॉजी विभाग की उपलब्धि, सभी मरीज स्वस्थ होकर तेजी से रिकवर कर रहे हैं। 

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले सप्ताह लगातार तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

यूरोलॉजी विभाग की टीम ने दो मरीजों की लैप्रोस्कोपिक रेडिकल सिस्टेक्टोमी के साथ लैप्रोस्कोपिक नेफ्रेक्टोमी तथा एक मरीज की लैप्रोस्कोपिक रेडिकल प्रोस्टेटेक्टोमी की। इन जटिल ऑपरेशनों में एडवांस लैप्रोस्कोपिक डिसेक्शन, वेसल कंट्रोल और इंट्राकॉर्पोरियल रिकंस्ट्रक्शन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली : डीएम

विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. मनोज बिस्वास के नेतृत्व में सर्जरी की गई। टीम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमन गुप्ता, सहायक प्रोफेसर डॉ. हर्षित तयाल तथा एनेस्थीसिया विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुभारती ऑप्थाकॉन- 2026 का उद्घाटन

विशेषज्ञों के अनुसार, लैप्रोस्कोपिक तकनीक से कैंसर की सर्जरी करने पर मरीजों को कई लाभ मिलते हैं। छोटे चीरे होने से ऑपरेशन के बाद दर्द और संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसके अलावा रक्तस्राव कम होता है, अस्पताल में भर्ती की अवधि घटती है और मरीज अपेक्षाकृत जल्दी सामान्य जीवन में लौट पाते हैं।

इस उपलब्धि पर यूरोलॉजी विभाग ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही एनेस्थीसिया टीम, ऑपरेशन थिएटर और नर्सिंग स्टाफ के योगदान की भी सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है, कि संस्थान न्यूनतम इनवेसिव तकनीक के माध्यम से उत्तराखंड के मरीजों को उच्च स्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top