उत्तराखंड

शोक संतप्त नारायण सिंह राणा से मिले द ग्रेट खली, ढांढस बंधाया

  • शोक संतप्त नारायण सिंह राणा से मिले ‘द ग्रेट खली’, ढांढस बंधाया

देहरादून। विश्वविख्यात निशानेबाज व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत जसपाल राणा के पौंधा-मझौन स्थित निवास पर शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व हैवीवेट चैंपियन और मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पहुंचे। उन्होंने दुखों के पहाड़ से जूझ रहे पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

शनिवार सुबह जसपाल राणा के आवास पर पहुंचे खली ने उनके पिता नारायण सिंह राणा से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। नारायण सिंह राणा को पहले अपने होनहार बेटे और फिर कुछ ही दिनों के भीतर अपनी जीवनसंगिनी श्यामा देवी के निधन से दोहरा आघात लगा है। बता दें कि जसपाल राणा का निधन बीते 12 जून को और उनकी माता श्यामा देवी का निधन 28 जून को हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

मुलाकात के दौरान द ग्रेट खली भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने जसपाल राणा के खेल जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके साथ बिताए पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। इस बेहद मुश्किल घड़ी में खली ने शोक संतप्त परिवार को संबल दिया और कहा कि जसपाल राणा का जाना न सिर्फ खेल जगत के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top