उत्तराखंड

ब्रेकिंग : यहां एक मनचले को दो युवतियों को छेड़ना पड़ा भारी। युवतियों ने ‘ऑन द स्पॉट’ सिखाया सबक

मसूरी/ इंफो उत्तराखंड

पहाड़ों की रानी मसूरी में एक मनचले को लड़कियों से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। जिसके बाद दो लड़कियों ने बीच सड़क पर जूते चप्पलों से मनचले की जमकर धुनाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार दो युवतियां घंटाघर चौक की तरफ जा रही थी, तभी वहां से गुजर रहे मनचले ने उन पर फब्तियां कस दी और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

इसी बात से गुस्साई युवतियों ने आव देखा ना ताव और हाथों में चप्पल लेकर मनचले की जबरदस्त धुनाई कर दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी मनचले पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले को लड़कियों से छुड़ाकर मसूरी कोतवाली ले गई।

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम संजू कुमार है जो यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है। और आरोपी मसूरी के एक होटल में काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

संजू लगातार दोनों लड़कियों को परेशान कर रहा था इससे परेशान होकर उन्होंने उसकी जमकर धुनाई की। नियम अनुसार आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top