उत्तराखंड

सतर्क (weather alert) : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड व ऑरेंज अलर्ट (red and orange alert)

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मानसून की बेरुखी देखने के बाद आज बुधवार से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून में जुटा देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा

देहरादून मौसम विभाग द्वारा चेतावनी के अनुसार आज 20 जुलाई को उत्तराखंड के कई अन्य जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  खामोश हुए घराट, लुप्त हो रही पारंपरिक पहचान

21 जुलाई का मौसम 

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : दूसरी पत्नी के लिए पति ने की पहली पत्नी की हत्या

22 जुलाई का मौसम 

राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top